फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सराफ की दुकान से पैसे और गहने चुराने वाला गिरफ्तार, 293 ग्राम और 43 ग्राम चांदी बरामद

Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सेक्टर-43 की ज्वैलरी दुकान से चोरी करने वाले पूर्व कैशियर प्रसंजीत सामंता को 15 मई को गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया। उससे 5,31,700 रुपये, 293 ग्राम सोना और 43 ग्राम चांदी बरामद हुई।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-43 स्थित गोल्ड सूक मॉल की ज्वैलरी की दुकान से नकदी व गहने चोरी करने वाले आरोपी को 15 मई को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 5,31,700 रुपये, 293 ग्राम सोने के गहने और 43 ग्राम चांदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम मिदनापुर (पश्चिम-बंगाल) के गोचाटी गांव निवासी प्रसंजीत सामंता (34) के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह ज्वैलरी की दुकान पर करीब तीन साल से कैशियर था। उसी के पास दुकान और कैश ड्रॉअर की चाबी रहती थी। आर्थिक तंगी से गुजरने के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया और गुजरात भाग गया। बीती 14 मई को ज्वैलरी शॉप की संचालिका ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस प्रवकता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को दो दिन के राहदारी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें