फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलशाद से दिल्लगी में मिला धोखा: शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, हर बार बनाता सिर्फ एक ही बहाना

Fri, 03 Mar 2023 08:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

महिला ने बताया कि जब उसे संदेह हो गया तो उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इस पर वह परिवार वालों से बातचीत होने व उनकी ओर से जल्दी हां कहने की बात कह कर दुष्कर्म करता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर की रहने वाली विधवा ने शादी का झांसा देकर मेवात के रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अलवर जिले से आई जीरो एफआईआर के आधार बिलासपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी सिंधरावली गांव में उसे लेकर रहता था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले में नीमराना थाना पुलिस को एक महिला ने बताया कि उसका विवाह रेवाड़ी के रहने वाले मंजीत के साथ हुआ था। उससे एक बच्चा भी है। मंजीत की मौत हो गई। उसके बाद मेवात का रहने वाला दिलशाद उसके संपर्क में आ गया। जिसने उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। 

इस दौरान दिलशाद उसे लेकर बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिंधरावली में रहता था। बिलासपुर थाना पुलिस ने राजस्थान पुलिस ओर से आई जीरो एफआईआर के आधार पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

परिवार वालों को समझाने की बात करके करता था दुष्कर्म
महिला ने बताया कि जब उसे संदेह हो गया तो उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इस पर वह परिवार वालों से बातचीत होने व उनकी ओर से जल्दी हां कहने की बात कह कर दुष्कर्म करता था। थाना प्रभारी राहुल देव का कहना पीड़िता के आने के बाद जल्द ही छापामारी करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें