फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कहासुनी में दोस्त को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र में दोस्त से मिलने पहुंचे युवक को उसके ही दोस्तों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली की आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गुरुग्राम अशोक विहार निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्त प्रदीप व रविन्द्र के साथ गांव बांस पदमका गया था। यहां उनका साथी गौरव रहता है। गौरव से मिलने के बाद वे मोहित के घर चले गए। जहां पहले से ही ग्रेटर नोएडा निवासी डेविड, आनंद गुर्जर, भूपेन्द्र उर्फ भीम बैठे थे। आनंद गुर्जर के साथ उनकी आठ-दस दिन पहले फोन पर कहासुनी हो गई थी। उनको देखकर आनंद गुस्से में आ गया और उनके बीच कहासुनी हुई तो भूपेन्द्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आनंद ने उसे पीछे से पकड़ लिया और डेविड ने उसके हाथ और पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर प्रदीप व रविंद्र के अलावा गांव के काफी लोग आ गए। जिसके बाद डेविड, आनंद गुर्जर व भूपेन्द्र फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें