फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पंचायत में फैसले का दबाव बनाए जाने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार नामजद एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर मृतक की पत्नी ने दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। दबंगों द्वारा बलात्कार के एक मामले में फैसले का दबाव बनाए जाने पर पीड़िता के पिता की अकस्मात मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने पति की मौत का जिम्मेदार बताते हुए चार लोगों के खिलाफ नामजद और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी ने बताया कि आठ महीने पहले उसकी 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शकील पुत्र रूजदार निवासी अगोंन ने घर बुलाकर दुष्कर्म किया, लेकिन वो लोग दबंग किस्म के होने के चलते पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे और बार-बार पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाते रहे। पीड़िता की मां ने बताया कि वो पाॅक्सो एक्ट के मुकदमे को निपटाने के लिए 21 मार्च 2023 को उसके पति मुबारिक पुत्र उमर मोहम्मद को एक पंचायत के लिए बुलाया गया। गांव में ही हो रही पंचायत के दौरान उसे बार-बार बेइज्जत किया गया और जबरदस्ती फैसले के लिए दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने आपसी फैसले के लिए साफ इनकार किया तो दोषियाें ने जान से मारने एवं गांव से भगाने की धमकी दी। इस धमकी को सहन नहीं कर पाया और जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा। जैसे ही इस बात का पता चला तो आनन-फानन में अपने पति को महाबली निवासी फारुख पुत्र नवाब के साथ मांडीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने बताया कि पांच दिन पूर्व भी दोषियों ने उनके पति को मारा पीटा था। जिस बाबत भी स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई थी, लेकिन लगातार दबंग लोगों द्वारा फैसले का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं थाना प्रबंधक दयानंद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

शव को थाने के बाहर लाकर मुकदमा दर्ज कराने की परिजनों ने की मांग:
बुधवार दोपहर को जैसे ही मांडीखेड़ा अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, परिजनों द्वारा शव को लेकर सीधा फिरोजपुर झिरका थाने के बाहर लाया गया। थाने के बाहर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रबंधक दयानंद, नगर पालिका चेयरमैन मनीष जैन के आश्वासन के बाद शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।

फोटो: शव को थाने के बाहर लाकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें