गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित एरिया मॉल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को 7 जनवरी को बेगमपुर खटोला से गिरफ्तार किया है। व्हाट्सएप पर मॉल को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिलने के बाद बादशाहपुर थाने की पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर आरोपी तक पहुंची। आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी बासु (29) के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में बेगमपुर खटोला गांव में किराये पर रहता है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि डिलीवरी बॉय है। उसके खिलाफ बिहार में पहले भी चोरी, मारपीट और धमकी से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी बासु पहले भी इस प्रकार की धमकी देने की घटनाओं में संलिप्त रहा है। जांच अधिकारी बीना देवी ने बताया कि आरोपी बासु को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले की छानबीन भी की जा रही है। ब्यूरो