फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजी में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित एक पीजी में महिला से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान देव कुमार के रूप में हुई है। मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह सेक्टर-38 स्थित पीजी में मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने स्तर पर हिम्मत जुटाते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें