फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह हिंसा मामले में मामन खान से की जाएगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नोटिस जारी कर किया तलब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। अब इस मामले में विधायक मामन खान से भी पूछताछ करने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नूंह पुलिस ने कांग्रेस विधायक मामन खान को 160 सीआरपीसी नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया है, जबकि विधायक मामन खान ने नोटिस की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई को हुई हिंसा मामले में नगीना थाना पुलिस की ओर से फिरोजपुर विधायक को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। 30 अगस्त को विधायक मामन खान को नगीना थाने में पुलिस के समक्ष पेश होना है। नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने इसकी पुष्टि की है। वहीं विधायक मामन खान ने इस मामले में इनकार करते हुए कहा कि उन्हें कोई नोटिस में नहीं मिला है, न ही कोई मामला उनके संज्ञान में अभी तक आया है। नूंह हिंसा मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं ,वह निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें