फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मालिबू टाउन वासियों को क्लब मिलने की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मालिबू टाउन के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मालिबू टाउन में रहने वाले करीब 10, 000 लोगों का दो साल का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है।मालिबू टाउन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय शिवनाथ ने बताया कि अधिकारियों द्वारा ओसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा गया है, जिसके बाद क्लब को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। क्लब में कम्युनिटी हॉल, स्विमिंग पूल और इंडोर गेम्स जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। डीटीपी विभाग द्वारा करीब दो साल पहले विभिन्न विवादों के कारण इसे सील कर दिया गया था, जिसे अब सुलझा लिया गया है। हाल ही में डीटीपी अधिकारी प्रवीण चौहान, पार्षद कुलदीप यादव और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय शिवनाथ के बीच ओसी को लेकर सफल बैठक हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें