फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएएस को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का करें प्रयास : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
- एमडीयू कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने छात्रों और शिक्षकों से किया संवाद, शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने मंगलवार को एमडीयू-सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज (सीपीएएस) का दौरा कर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेमेस्टर परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा पुस्तकालय पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली देखी। कुलपति ने पुस्तकालय व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान कुलपति ने विद्यार्थियों से संवाद कर संस्थान से जुड़ा फीडबैक लिया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर गंभीरता से अध्ययन करने तथा प्रतिस्पर्धी दौर में ज्ञान और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस मौके पर प्रो. मिलाप पूनियां ने शिक्षकों से संस्थान के शैक्षणिक विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीपीएएस को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी उन्होंने दिया। सीपीएएस निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत ने कुलपति का स्वागत करते हुए संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों और विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें