गुरुग्राम के पटौदी के रामलीला मैदान परिसर में हिमालन के नाम से सर्दी के कपड़े की दुकानों पर तड़के लगभग 4:30 बजे आग लगी। आग को काबू करने के लिए मौके पर पटौदी से चार फायर ब्रिगेड व मानेसर से दो फायर ब्रिगेड पहुंची। फायर कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।