फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मैत्री इंटरनेशनल स्कूल ने उत्तम क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोड़ाकलां में 22वें क्रिकेट महामुकाबले में हुए तीन मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच मैत्री इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट क्लब भोड़ाकलां व उत्तम क्रिकेट क्लब हेलीमंडी के बीच खेला गया। उत्तम क्रिकेट क्लब हेलीमंडी ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैत्री इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट क्लब भोड़ाकलां ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थ लोहिया ने 59 रन बनाए। दूसरा मैच खांड़सा क्रिकेट क्लब गुरुग्राम व डीकेसीसी क्रिकेट क्लब कुंभावास के बीच हुआ जिसमें खांडसा क्रिकेट क्लब गुरुग्राम ने 15 ओवर में 187 रन बनाए। डीकेसीसी क्रिकेट क्लब कुंभावास की टीम 110 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच प्रतीक्ष जांगडा ने छह छक्के व चार चौके की मदद से 58 रन बनाए। तीसरा मैच कापड़ीवास क्रिकेट क्लब और मैत्री इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट क्लब भोडाकलां के बीच हुआ। मैत्री इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट क्लब भोड़ाकलां ने 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। कापड़ीवास क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच यादव ने 30 गेंद में छह छक्के व 7 चौके लगाते हुए 76 रन बनाए। इस मौके पर एडवोकेट विक्रम शर्मा,पंचायत समिति सदस्य नरेश चौहान, प्रधान छत्रपाल चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें