फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माहिरा प्रोजेक्ट के खरीदारों का हरेरा कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पूरा भुगतान देने के बाद भी निर्धारित समय में फ्लैट न देने पर माहिरा होम्स के अलग-अलग प्रोजेक्ट के खरीदारों ने बृहस्पतिवार को हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) के परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और उसके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। साथ ही जल्द से जल्द घर देने की मांग की।
शहर में माहिरा होम्स के अलग-अलग स्थानों पर पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं। सभी प्रोजेक्ट बंद हैं। माहिरा होम्स सेक्टर-104 के प्रधान कमल भारद्वाज, सेक्टर-63ए से अभिषेक वाही, सेक्टर-95 से जोश मैथ्यू ने बताया कि माहिरा होम्स की कंपनी ने सेक्टर-103, सेक्टर- 104, सेक्टर-63ए, सेक्टर-95 व सेक्टर-68 में अफोर्डेबल हाउसिंग के 5 प्रोजेक्ट लांच किए थे। वर्ष 2020-21 में लांच किए गए इन प्रोजेक्ट में करीब 5 हजार लोगों को फ्लैट आवंटित हुए। लोगों ने 5 से लेकर 25 लाख रुपये तक माहिरा होम्स कंपनी को जमा करा दिए।
विज्ञापन

खरीदारों को उम्मीद बंधी कि उन्हें जल्द ही फ्लैट मिल जाएंगे। समय बीतता गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नजर नहीं आया। सभी प्रोजेक्ट पर कहीं जमीन खोद दी गई तो कहीं बेसमेंट बनाया गया। कहीं एक फ्लोर बनाकर छोड़ दिया गया। माहिरा होम्स में खरीदार एडवोकेट अभय जैन का कहना है कि कोई ऐसा आदेश नहीं दिया जा रहा, जिससे कि कंपनी पर दबाव बने।
विज्ञापन

कमल भारद्वाज, अभिषेक वाही, जोश मैथ्यू ने कहा कि कंपनी ने लोगों द्वारा अपने घर के लिए जमा कराए गए 300 करोड़ से अधिक की राशि दूसरे काम के लिए ले ली। करीब 3 साल बीत चुके हैं, लेकिन कंपनी हरेरा का कोई आदेश नहीं मान रही। खरीदारों ने जल्द से जल्द अपना घर तैयार करके देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें