फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। खंड के गांव इकबालपुर में सिसोदिया क्षत्रिय सभा हरियाणा प्रदेश के बैनर तले महाराणा प्रताप जयंती समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह से पहले सिसोदिया समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि जिला पार्षद मनोज यादव साढराणा ने महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देश के लिए अविस्मरणीय योगदान को याद किया। इस दौरान मनोज यादव ने महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अपने निजी कोष से कमेटी को 51 हजार रुपये सहयोग राशि भी दी। कार्यक्रम में मार्किट कमेटी फर्रुखनगर के उप चेयरमैन कृष्ण चौहान, महामंत्री शिवचरण सीमार, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन विरेन्द्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें