फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्लाईओवर का निर्माणकार्य बंद होने पर 15 गांवों के लोगों की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में कार्य शुरू न होने पर 360 गांवों के लोगों की महापंचायत होगीसंवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गांव बिलासपुर में तावडू रोड पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बिलासपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य पिछले एक सप्ताह से बंद किए जाने के विरोध में 15 गांवों के लोगों ने प्रह्लाद राठी की अध्यक्षता में महापंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन

महापंचायत में लोगों ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से फ्लाईओवर की मांग कर रहे हैं। कुछ समय पहले बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों को खुशी महसूस होने लगी थी कि अब इस समस्या से निजात मिल सकेगा परंतु पिछले एक सप्ताह से निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य बंद हो गया जिससे खफा होकर ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में मौजूद लोगों ने बताया कि अगर एक सप्ताह में शासन व प्रशासन न जागा तो अगले सप्ताह सोमवार को 360 गांवों के लोगों की महापंचायत होगी और उस महापंचायत में अगले सप्ताह कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महापंचायत में बिलासपुर खुर्द, बिलासपुर कलां, राठीवास, भूडका, दिनोकरी, पथरेडी, बिनौला, लांगडा, राठीवास राजपूत, फतेहपुरी, जौरासी, नूरपुर, भोडाखुर्द, उटोन गांवों के ग्रामीणों ने महापंचायत में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें