फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: से नो टू प्लास्टिक को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूपुर में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत से नो टू प्लास्टिक विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और इसके उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित करना था। इको क्लब प्रभारी शिवानी सिंह ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण से पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं जीव-जंतुओं पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें