फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गार्ड को कमरे में बंदकर कंपनी से लाखों रुपये की मशीनें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


सोहना। रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी से चोर लाखों रुपये की मशीनें लेकर चंपत हो गए। चोरों ने गॉर्ड को कमरे में बंधक बना दिया था। उक्त कंपनी में मारुति के पार्ट्स बनाए जाते हैं। पीड़ित कंपनी मालिक ने रोजकामेव थाने में लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस सीसीटीवी को खंगालकर चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र रोजकामेव में हाईलाइन ऑटोमोटिव कंपनी है। जिसमें मारुति कंपनी के पार्ट्स बनाए जाते हैं। उक्त कंपनी के मालिक एसोसिएशन के चेयरमैन रतनपाल खटाना हैं। कंपनी ने एक गॉर्ड की नियुक्ति की हुई है। सोमवार की सुबह जब कंपनी का गॉर्ड कमरे में लेटा हुआ था तो कुछ लोग वर्कशॉप की दीवार कूद कर आए और कमरे की कुंडी लगा दी। वर्कशॉप में रखी लाखों रुपये की मशीनों व सामान को ले गए। कंपनी में तैनात गॉर्ड राजेश ने बताया कि उसको बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया था। उसने भतीजे को फोन करके बुलाया। जिसने दरवाजा खोला। जिसकी सूचना गॉर्ड ने मालिक को फोन पर दी । वहीं मालिक रतनपाल खटाना ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना की शिकायत पुलिस को लिखित रूप में दे दी है। चोर लाखों रुपये की मशीन व सामान चुरा कर ले गए हैं। रोजकामेव थाना प्रभारी अरविंद मान का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें