गुरुग्राम। यातायात पुलिस में तैनात जोनल अधिकारी एएसआई मनीष ने खोया हुआ मोबाइल उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया। मनीष को यह फोन सोमवार को गिरा मिला था। वह अनलॉक था। मनीष ने उसमें उपलब्ध नंबर पर मोबाइल मिलने के बारे में जानकारी दी और कुछ समय बाद मालिक धर्मेन्द्र को वापस लौटा दिया। ब्यूरो