फर्रुखनगर। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से एक मई को भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी, इसमें ब्राह्मण नेता शामिल होंगे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आगामी एक मई को फर्रुखनगर में होने वाली भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम का निमंत्रण विधायक को सौंपा। निमंत्रण स्वीकार करते हुए विधायक डॉ. कुलदीप वत्स ने ब्राह्मण समाज की सामाजिक भूमिका की सराहना की। ब्राह्मण समाज ने हमेशा केवल अपने समाज तक सीमित न रहकर सर्व समाज के उत्थान और मार्गदर्शन का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में ब्राह्मण समाज का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है।