फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर दंपत्ति को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बंदूक दिखाकर दंपती को लूटा
विज्ञापन

गुरुग्राम। इफको चौक से ऑटो रिक्शा में पत्नी के साथ आ रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूटपाट की। दंपती के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के एक दिन बाद दंपती ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मोयाल कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार बख्शी ने अपनी पत्नी के साथ मंगलवार सुबह 4 बजे इफको चौक से घर आने के लिए ऑटो रिक्शा पकड़ा। जब उनका ऑटो इफको चौक से सेक्टर-31 रोड की ओर मुड़ा तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर ऑटो रूकवा लिया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें