गुरुग्राम। आबकारी कराधान कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिलास्तरीय पदाधिकारियों के मंगलवार को चुनाव हुए। संगठन के राज्य प्रधान समीर सांगवान की अध्यक्षता में हुए इस चुनाव में लोकेश आहूजा को सर्वसम्मति से संगठन का जिला प्रधान चुना गया। इस चुनाव में जिला चेयरमैन जीतेंद्र कुमार, महासचिव जयभगवान, वरिष्ठ उप प्रधान अमीलाल, मुख्य सलाहकार चरण सिंह चुने गए हैं। संवाद