गुरुग्राम। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार शनिवार को गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में चेक बाउंस मामलों के निपटान के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से जुड़े मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन व्यक्तियों के चेक बाउंस से संबंधित मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं, वे आज आपसी सहमति से मामलों का निपटारा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम कार्यालय अथवा हेल्पलाइन नंबर 0124-2221501 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो