फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम

विज्ञापन
आज का मौसम निकली धूप। संवाद
विज्ञापन
मानेसर। मिलेनियम सिटी में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकल गई। इसके साथ ही हवा में नमी होने के कारण उमस महसूस हुई। धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। दोपहर के समय गर्मी का असर और ज्यादा रहा। बीते शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम सुहावना होने से लोगों को काफी राहत मिली थी लेकिन अब बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर धूप तेज होने लगी है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य होने के बावजूद तेज धूप और नमी के कारण उमस ज्यादा महसूस हुई। मौसम साफ रहने से आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। बारिश नहीं होने और धूप तेज रहने के कारण उमस का असर भी बढ़ सकता है। इससे लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। विभाग की तरफ से लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें