गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 128वें संस्करण को जिले के सभी बूथों पर सुना गया और भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरल एप पर शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यकर्ताओं एवं लोगों के लिए प्रेरणादायक होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है, जिसे सुनना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं देश की जनता के लिए प्रेरणाप्रद होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सभी देशवासियों को खेलो में हमारे देश के युवाओं ने जो इतिहास रचा उसकी बधाई दी और कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह महीना शानदार रहा। संवाद