फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडरपास के लिए वाटिका चौक पर लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
33 सेक्टरों में पानी की आपूर्ति की गई बंद , आज शाम छह बजे शुरू होगी सप्लाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। वाटिका चौक पर अंडरपास के निर्माण के चलते मास्टर वाटर पाइप लाइन शिफ्टिंग करने का काम मंगलवार को शुरू कर दिया है। सेक्टर- 51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई रोक दी गई है। बुधवार शाम 6 बजे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते शहर के 33 सेक्टर और अन्य इलाकों में लाखों की आबादी पानी आपूर्ति के लिए प्रभावित रहेगी।

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) की ओर से कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा वाटिका चौक पर अंडरपास बनाने का काम चल रहा है और इसके लिए मास्टर वाटर सप्लाई लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। यहां पानी बंद रहने से सेक्टर-42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 69, 70, 71, 72, 73, 74, गांव बादशाहपुर सहित अन्य सेक्टर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जीएमडीए ने पहले से ही अपील की थी जिसके चलते लोगों ने जरूरत के पानी का भंडारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
अंडरपास का काम पूरा, अगले महीने हो सकता है शुरू

वाटिका चौक अंडरपास पर सभी काम पूरा हो चुका है लाइन शिफ्ट होने के बाद अगले महीने इसको यातायात के लिए शुरू कर दिए जाने की संभावना है। अंडरपास में सड़कों पर मार्किंग किए जाने का काम चल रहा है। 825 मीटर अंडरपास का निर्माण 109 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। इस अंडरपास का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पाइप लाइन शिफ्ट होने के बाद इसको यातायात के लिए शुरू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि अगले एक महीने में अंडरपास को शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें