फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उपकेंद्र पर रखरखाव कार्य के चलते आज चार घंटे रहेगी बिजली बंद

Sat, 04 Oct 2025 10:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। विद्युत विभाग की ओर से रविवार, पांच अक्तूबर 2025 को 220 के.वी. उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार इस दौरान 25/31.5 एम.वी.ए. क्षमता वाले 66/11 के.वी. ट्रांसफार्मर-3 से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इनमें अल्लीका जगमग, कलवाका जगमग, तहर्की एपी, धतीर एपी, धुधोला एपी, पलवल रूरल एपी, पीआईए-2 औद्योगिक क्षेत्र, ओमैक्स अर्बन, पाटली गेट अर्बन और केपीएच औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। विभाग ने बताया कि लगभग 10 एम.वी.ए. भार प्रभावित रहेगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें