फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी, नगर पालिका ने शुरू की स्थान चयन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी, नगर पालिका ने शुरू की स्थान चयन की प्रक्रिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। हरियाणा सरकार की ओर से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों में लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद फिरोजपुर झिरका शहर में भी एक आधुनिक लाइब्रेरी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर नगर पालिका फिरोजपुर झिरका द्वारा शहर में उपयुक्त स्थानों की पहचान की जा रही है। नगर पालिका सचिव और प्रधान द्वारा तीन से चार स्थानों को प्राथमिकता देते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही उपायुक्त कार्यालय भेजा जाएगा। लाइब्रेरी की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को पढ़ाई के लिए एक बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। पुस्तकें, डिजिटल लर्निंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर गाइडेंस जैसी सुविधाएं इस लाइब्रेरी में उपलब्ध करवाई जाएंगी।शहरवासियों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस लाइब्रेरी के निर्माण से न केवल बच्चों को शिक्षा में मजबूती मिलेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र का शैक्षणिक स्तर भी ऊंचा उठेगा। प्रशासन और नगर पालिका द्वारा जल्द ही लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को शुरू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
फोटो: लाइब्रेरी के लिए मांग रखते शहर के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें