फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-102 से धनकोट होकर जाने वाली गुरुग्राम झज्जर रोड खस्ताहाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खस्ताहाल सड़क की समस्या का समाधान नहीं होने से त्रस्त निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर गुरुग्राम झज्जर रोड के निर्माण की मांग की है। निवासियों ने इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार प्रदर्शन भी किया है। सोशल मीडिया पर भी इस समस्या को साझा किया। सेक्टर-99 ए हैबिटेट सोसाइटी के निवासी प्रवीण ठाकुर ने बताया कि उन्होंने लोगों की ओर से पीएमओ और नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। यह खस्ताहाल जिला स्तरीय सड़क गुरुग्राम को झज्जर और रोहतक को जोड़ती है। गुरुग्राम से बाडसा एम्स और एसजीटी हॉस्पिटल पहुंचने के लिए इस सड़क का प्रयोग किया जाता है। इस सड़क खराब होने से सेक्टर-102 की सोसाइटियों हेरिटेज मैक्स गुड़गांव ग्रींस, सनसिटी, आरओएफ, सेक्ट-99, 99ए की सोसाइटियों हैबिटेट, रिद्धि-सिद्धि, चंदू, धनकोट, फर्रुखनगर जैसे गांवों के निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें