गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम की कुछ सड़कों पर बने खतरनाक कट को लेकर निवासियों ने जीएमडीए को पत्र लिखा है। इस पत्र में लिखा गया है कि इन कटों के कारण जेएमएस मॉल के पास के चौराहे पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा सेक्टर-91-95, 93-92, 94-95 और 94-93 के कट के पास भी ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। न्यू गुरुग्राम आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने कहा कि उन्होंने जीएमडीए को पत्र लिखकर सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर इन चौराहों पर ट्रैफिक की सुरक्षा की गुहार लगाई है। विभिन्न सोसाइटियों के लोगों ने भी इस मुद्दे पर प्रशासन को पत्र लिखा है। संवाद