अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था अस्पताल परिसर में ही की जाती है, जहां कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का उपयोग होता है। हाल के दिनों में गैस आपूर्ति प्रभावित होने से किचन संचालन में दिक्कतें आने लगी है। वर्तमान में मरीजों को खिचड़ी और दाल चावल का भोजन दिया जा रहा है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किचन संचालक ने सीएमओ को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भोजन व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रह सके। संवाद