पटौदी।
विधायक बिमला चौधरी ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पटौदी विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग की। उन्होंने एक पत्र सौंपते हुए मांग की है कि जमालपुर से घोषगढ़, ततारपुर से ढाणी चित्रसेन तक 18 फुट चौड़ी सड़कें मार्केटिंग बोर्ड से बनवाई जाएं। इसके अलावा बासपदमका से नरहेड़ा तक चार कर्म के रास्ते और जाटौली से पालावास, मालपुरा से लोकरा और भोड़ाकलां से घोषगढ़ तक की सड़कें पीडब्ल्यूडी से बनवाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने इन सड़कों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। विधायक चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी थीं, जिनमें सड़कों की हालत को लेकर चिंता जताई गई थी। संवाद