मानेसर। शहर में लेप्रोसी यानी कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 13 फरवरी तक क्षेत्र के हर गांव में इसको लेकर जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के शुरुआती लक्षण और संकेतों के बारे में जानकारी देना है, ताकि समय रहते इसका पता लगाकर सही इलाज शुरू किया जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्र के एएनएम और आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण जैसे त्वचा पर दाने, झुर्रियां, संवेदनहीन त्वचा और नसों में कमजोरी के बारे में बता रहे हैं। लोग अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी इस बीमारी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। नखड़ोला पीएचसी के डॉ. तरुण चोपड़ा ने बताया कि लेप्रोसी समय पर पहचाने जाने पर पूरी तरह ठीक हो सकती है। संवाद