पटौदी। राजकीय महाविद्यालय जाटौली मंडी में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदू राव के मार्गदर्शन में महिला सेल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. योगेश्वरी बगोरिया (एमबीबीएस डीजीओ) ने छात्राओं को व्यक्तिगत और माहवारी स्वच्छता, संतुलित पोषण, स्वस्थ जीवन शैली के तरीकों और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना गुलाटी और संयोजक मंजू आदि मौजूद रहीं। संवाद