गुरुग्राम। साइबर सिटी में बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी व बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी है। बाबा प्रकाश पुरी चौक से लेकर बस अड्डे के पास अग्रसेन चौक, पटौदी रोड, तिकोना पार्क, अर्जुन नगर सदर बाजार क्षेत्र व अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार की रात को हुई हल्की बारिश के बाद कुछ स्थानों पर पानी भर गया था जो दिन में निकल गया। जिन प्वांइट पर पानी भरा हुआ था, नगर निगम की टीम ने उससे सबक लेते हुए जल निकासी की व्यवस्था तय की है। जहां पर पानी एकत्रित हुआ था उन स्थानों को वाटर ड्रेन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जलभराव वाले प्रमुख प्वाइंट पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इन स्थानों पर काम पूरा किया जाएगा। ब्यूरो