फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन घरों में पाया गया लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रहा है। एंटी डेंगू की टीम की ओर से घरों में चेंकिग अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को तीन घरों में लार्वा पाया गया। इस दौरान एक घर में नोटिस थमाया गया। विभाग के बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में डेंगू के मरीजों की संख्या 55 पहुंच हो गई है। साथ ही इस वर्ष अब तक मलेरिया के आठ मरीज सामने आ चुके हैं। जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 16,70,444 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ जयप्रकाश ने बताया शहरी क्षेत्रों में 457 और ग्रामीण क्षेत्रों में 306 घरों में लार्वा की जांच की गई। टीम ने बृहस्पतिवार को कुल 763 पट्टिकाएं तैयार कीं। इस दौरान 24 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें