फर्रुखनगर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की ब्रांच फर्रुखनगर का त्रिवार्षिक चुनाव केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं संगठन सहसचिव सतबीर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। चुनाव में लालसिंह सैनी को प्रधान, गोविंद यादव को चेयरमैन, महेश को सचिव एवं धर्मपाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष को आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। ब्रांच फर्रुखनगर के चुनाव में चुने गए प्रधान लालसिंह सैनी समेत अन्य नवनिर्वाचित ब्रांच कमेटी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संवाद