गुरुग्राम। दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 में लक्ष्मी नारायण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 60 आयु वर्ग में लक्ष्मी नारायण ने तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, तीन हजार मीटर वॉक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। लक्ष्मी नारायण ने कहा कि 60 वर्ष की उम्र में तीन पदक जीतना सपने जैसा है। रोजाना की कठिन ट्रेनिंग और सकारात्मक सोच ने यह संभव बनाया। खेल ने मुझे नई जिंदगी दी है। मेरे प्रशिक्षक और परिवार का आभार जिन्होंने हमेशा साथ दिया। संवाद