फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर न तो कोई साइनबोर्ड है और न ही कोई क्यू सेल्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम कहने को तो विश्व के बड़े औद्योगिक क्षेत्र में माना जाता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत साबित हो रही है। इस शहर के बस स्टैंड को ही देखें तो प्रशासन की पोल खोलने के लिए काफी है।
यहां बस स्टैंड पर न तो कोई साइनबोर्ड है और न ही कोई क्यू सेल्टर। यहां शौचालय की सुविधा भी नहीं है। यहां पर कोई निश्चित बस स्टैंड नहीं होने का खामियाजा सवारियों को उठाना पड़ता है। जब भी कोई बस आकर रुकती है तो यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजी से आने वाले वाहनों से बचकर सवारियां कभी 100 तो कभी 200 मीटर की दौड़ लगाकर मुकाबला करती रहती हैं। कई बार सवारियां दुर्घटना की शिकार भी हो जाती हैं। प्रतिदिन लगभग 10 हजार सवारियां यहां पर चढ़ती और उतरती हैं। इन सवारियों के लिए यहां कोई भी शौचालय आदि की सुविधा नहीं हैं। बस क्यू सेल्टर नहीं होने से आम सवारियां कभी धूप से तो कभी तेज गर्मी से परेशान रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर व आईएमटी स्टैंड पर अभी तक न तो कोई बस क्यू सेल्टर है और न ही कोई शौचालय की सुविधा है। उन्हें अब तक इसकी पूरी तरह से जानकारी नहीं है। अब जल्द ही इन दोनों स्टैंड पर दोनों सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। - अशोक कुमार गर्ग, नगरायुक्त मानेसर नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें