संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को गांव ततारपुर स्थित डी डिवलेवमेंट इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी में श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन डीएलएसए राज गुप्ता के मार्गदर्शन और सीजेएम एवं सचिव हरीश गोयल की देखरेख में किया गया। प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता अनुराधा ने श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, श्रमिक सुरक्षा कानूनों, एम्प्लाई स्टेट इंश्योरेंस एक्ट और लेबर अवेयरनेस संबंधी जानकारियां दीं। कैंप में करीब 25 श्रमिकों ने भाग लिया। इस दौरान पीएलवी शोभा रानी और शक्ति वाहिनी संस्था की रचना सौरोत भी उपस्थित रहीं।