सोहना। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे विभाग द्वारा विजेता माताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता खंड स्तर पर आयोजित की गई, जिसमे कुल नौ सर्कलों की 27 माताओं ने हिस्सा लिया। इसमें भोंडसी की कुसुम लता ने प्रथम स्थान हासिल करके सर्वोत्तम माता का पुरस्कार पाया। प्रतियोगिता में मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में डॉ. अर्पणा ने प्रतियोगियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार, टीकाकरण, आंगनबाड़ी सेवाएं, स्वच्छता आदि से संबंधित सवाल किए गए। इस अवसर पर विभाग सुपरवाइजर रेखा सोनी, अनिता, अंजू, सरोज, स्नेह, अंजली, प्रिया आदि मौजूद रहीं। संवाद