फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई की लोकनृत्य प्रतियोगिता में कुणाल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में मंगलवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन, लोक संगीत और लोक नाटक की प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुत लोक नृत्य ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। प्रतियोगिताओं में कुनाल ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय और अर्चना ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके माध्यम से प्रशिक्षुओं ने स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया। वहीं, कॅरिअर काउंसलिंग सत्र में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें