फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्षमावाणी महापर्व धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैकबपुरा (जैन बारादरी) में श्री दिगंबर जैन मुनि सेवा समिति के तत्वावधान में वार्षिक क्षमावाणी महापर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। महापर्व श्वेतांबर जैन समाज से पधारे मुनि संघ के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ। इसमें रचित मुनि, विद्याभिलाषी तेजस मुनि, विद्याभिलाषी नवनीत मुनि और विनीत मुनि महाराज उपस्थित रहे। जैन समाज के प्रवक्ता अभय जैन एडवोकेट ने बताया कि समारोह में समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दो विभूतियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मरणोपरांत विशेष सम्मान स्व. पुष्पचंद जैन को दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें