गुरुग्राम। अजंता पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुए जिला स्तरीय क्रिकेट मुकाबले में केएस क्रिकेट क्लब अंडर-10 ने स्पोर्ट्स हब टीम को 24 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केएस क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट पर 233 रन बनाए। भूमित ने 50 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सात्विक राव ने 22 और तन्मय ने 21 रन का योगदान दिया। 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स हब टीम 209 रन ही बना सकी। कप्तान अयान राजगढ़िया ने नाबाद 104 रन बनाए। केएस क्रिकेट क्लब की जीत में गेंदबाज तानिष्क ने पांच ओवर में तीन विकेट लिए। अद्वय भारद्वाज और फतेह ने दो-दो विकेट चटकाए, वहीं कप्तान दिविशा मोर ने एक विकेट हासिल किया। संवाद