गुरुग्राम। आराध्या क्रिकेट क्लब के मैदान पर रविवार को केएस क्रिकेट क्लब और सीआरडी क्रिकेट अकादमी के बीच 35 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें केएस क्रिकेट क्लब की टीम 9 रन से जीत गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केएस क्रिकेट क्लब की टीम ने 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआरडी 256 रन ही बना सकी। केएस क्लब की ओर से राम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विराज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद