फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केएस क्रिकेट क्लब ने स्पोर्ट्स हब-11 को 40 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित अजीत पब्लिक स्कूल के मैदान पर केएस क्रिकेट क्लब और स्पोर्ट्स हब-11 के बीच 30 ओवर का मुकाबला खेला गया। इसमें केएस क्रिकेट क्लब ने स्पोर्ट्स हब-11 को 40 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएस क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। टीम की ओर से रिशान ने 55 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली। आदित्य ने 32 और अयांश गौर ने 31 रन का योगदान दिया। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स हब-11 की टीम 30 ओवर में 172 रन ही बना सकी। केएस क्रिकेट क्लब की ओर से रिशान ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। क्षितिज जैन और आराध्य चौधरी ने 2-2 विकेट हासिल किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें