गुरुग्राम। बदलते समय और बिगड़ती जीवनशैली के कारण घुटने की समस्याएं बढ़ रही हैं। खासकर गुरुग्राम जैसे शहरों में, जहां टहलने की पर्याप्त जगह नहीं है। इस कारण सेहत पर असर पड़ा रहा है और घुटनों में दर्द और समस्याएं आम हो गई हैं। निजी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अशोक राजगोपाल ने अब तक 40,000 घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी की हैं। डॉ. राजगोपाल ने बताया कि घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की सफलता दर 98 प्रतिशत है और अब तक 9,500 से अधिक रिवीजन सर्जरी और 1500 से ज्यादा रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। यह सर्जरी तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। संवाद