गुरुग्राम। सेक्टर-37 स्थित औद्योगिक क्षेत्र के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईडीए) के चुनाव में केके गांधी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। इसके पहले भी केके गांधी संगठन के अध्यक्ष थे। उपाध्यक्ष के पद पर उमेश कुमार, महासचिव राकेश वोहरा, सहसचिव महेंद्र अरोड़ा और कोषाध्यक्ष राजेश यादव नियुक्त हुए हैं। आईडीए का चुनाव बुधवार को एडिमिनिस्ट्रेटर रिटायर्ड कर्नल विपिन चोपड़ा द्वारा कराया गया। केके गांधी की टीम ने एक फिर पूरी टीम के साथ पर्चा भरा और जीत हासिल की। उन्होंने सेक्टर-37 के औद्योगिक क्षेत्र के उत्थान में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। सेक्टर की मूलभूत समस्याओं को हल कराने का वादा उद्यमियों से किया है। संवाद