फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नीट में कीर्ति कंसल ने किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात के 26 से अधिक बच्चों ने पास की नीट की परीक्षा
विज्ञापन

कीर्ति कंसल ने टॉप किया, चंदेनी के दो सगे भाइयों ने भी पास की नीट की परीक्षा
फोटो- कीर्ति कंसल के परिवार के लोग मुबारकबाद देते हुए
पासपोर्ट साईज फोटो- आदिल, आफताब, अफरोज खान, मोहम्मद जहीर, परवेज आलम, शाह नवाज, तसलीम, कौसर खान

यूनुस अलवी
पुन्हाना। हरियाणा का नूंह जिला शिक्षा और विकास मेेें देश के सबसे पिछड़े जिलों में शामिल है। यहां पर शिक्षा के प्रर्याप्त संसाधन ने होने के बावजूद भी यहां के बच्चे अपनी काबिलियत का झंडा गाड़ रहे हैं। इस बार जिले के करीब 26 बच्चों ने नीट की परीक्षा पास करके दिखा दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। जहां पुन्हाना की कीर्ति कंसल ने 720 अंकों में से 700 अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है तो वहीं चंदेनी गांव के दो सगे भाई शाहनवाज खान ने 602 और प्रवेज आलम ने 601 अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले करीब दस सालों में मेवात के 200 से अधिक बच्चे नीट की परीक्षा पास कर डाॅक्टर बनकर मेवात की सेवा कर रहे हैं। एक समय ऐसा था, जब मेवात के लोगों को अपने छोटे से भी इलाज के लिए अलवर, गुरूग्राम, पलवल, फरीदाबाद और दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन अब मेवात के इन्हीं बच्चों ने नूंह, नगीना, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में अस्पताल खोलकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार कोेे नीट परीक्षा के आए परिणाम में कीर्ति कंसल 700 अंक, मोहम्मद आदिल भाकड़ौजी झिरका 685, फहीम अहमद अगोन झिरका 660, सानिया तैय्यब धनेटा 660, शाजिया बालोत वहाबपुर ठेरा 651, कौशर खान नगीना 650, मोहम्मद जहीर लूहिंगा कलां 650 सोहेल खान 646, अफशां पाटखोरी 642, मोइन खान खेड़ला नूंह 641, शाहबाज खान धीरियाबास, 637, तंजीम खान तिघरा झिरका 636, मोहम्मद सोहिम गांव नईं 636, सफीन नियाज सराय 626, अहसान खान मेवली 625, सोहा अली खान अहमदपुर 625, तबस्सुम खान चांदूकी 621, तस्लीम अहमद जोतरी 620, आफताब फिरोजपुर झिरका 620, रोबिन खान इंदपुर 620 असपाक खान नंगला धनसिंह 610, सोनिया आलम ठेकड़ी झिरका 607, शाहनवाज खान चंदेनी 602, परवेज आलम चंदेनी 601, इंसाफ झोंपडी 625, अफरोज खान डूंगरान शहजादपुर 457 अंक लेकर मेवात का नाम रोशन किया है। मेवात के अधिकतर बच्चों ने राजस्थान के सीकर से नीट की तैयारी की है। अब मेवात के बच्चों का कहना है कि वे डाॅक्टर बनकर मेवात की सेवा करना चाहते हैं। छात्रों का कहना है कि मेवात में डॉक्टरों की बेहद कमी है। कोई भी बाहर का डाॅक्टर मेवात में अपनी सेवा देने तक को तैयार नहीं होते हैं। इतना ही नहीं सरकार उन डॉक्टरों को वेतन के अलावा अतिरिक्त भत्ता भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें