गुरुग्राम। स्पोर्ट्स गुरुकुल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को किंग्स क्लब की टीम ने स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी को 5 रन से हराया। टॉस जीतकर किंग्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी की टीम 20 ओवर में 153 रन बनाए और मैच हार गई। किंग्स क्लब की ओर से मोनू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मन्नू को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद