विक्ट्री फुटबॉल कप के विजेता टीम किक फॉर फेम फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी। प्रशिक्षक
गुरुग्राम। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर रविवार को विक्ट्री फुटबॉल कप अंडर-13 व अंडर-15 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की निजी स्कूल और फुटबॉल अकादमियों को मिलाकर कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-13 श्रेणी का फाइनल केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल और किक फॉर फेम फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया। इसमें केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की टीम ने किक फॉर फेम फुटबॉल अकादमी की टीम को 4-3 हराया। वहीं, अंडर-15 का फाइनल जीथ्री फुटबॉल अकादमी और किक फॉर फेम फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया। इसमें किक फॉर फेम फुटबॉल अकादमी ने जीथ्री अकादमी की टीम को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुकाबले में कृष्णा को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। प्रतियोगिता के आयोजक आदिल ने कहा कि यह खिलाड़ी काफी हुनरमंद है आने वाले समय में प्रदेश के लिए खेलते हुए नजर आएगे। संवाद