फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडर-17 बालिका वर्ग में केआईआईटी रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.......
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई प्री सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट सेंट्रल जोन का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में सीबीएसई ऑब्जर्वर मोतीलाल, सीबीएसई टेक्निकल डेलीगेट दीपक राणा तथा केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. नीलिमा कामराह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका, अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक वर्ग की टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालिका वर्ग में केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेवी चिल्ड्रन स्कूल को 5–0 से हराया। अंडर-15 बालक वर्ग में नेवी चिल्ड्रन स्कूल ने केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल को 3–1 से पराजित किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में एएसएन स्कूल ने बसावना स्कूल को 3–1 से मात दी। एक अन्य मुकाबले में केआर मंगलम स्कूल ने वीएसपीके इंटरनेशनल स्कूल को 2–0 से हराकर जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य डॉ. नीलिमा कामराह ने कहा कि सीबीएसई प्री सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें